मॉडल टाउन इलाके में नौकर जितेन्द्र मेहता ने मालिक का भरोसा तोड़कर 27 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में पता लगाई थी. 20 जुलाई को आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 14 लाख 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए.