AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर दिल्ली चुनाव भाजपा को जिताने के लिए काम करने का आरोप लगाया. सौरभ भारद्वाज ने BJP पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस को मिले 44 करोड़ के नकद चंदे पर पार्टी चुप क्यों है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली इकाई को छूट दी कि AAP को दिल्ली में जीतने नहीं देना है.