मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच एक ही ट्रैक पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन नमो भारत और मेट्रो दोनों चलेंगी. दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम डिपो तक नमो भारत ट्रेन की सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है. नमो भारत ट्रेन के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली तक का सफर सड़क की तुलना में आधे समय में पूरा होगा.