मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग में 21 लोगों की जान चली गई. चश्मदीद अंजुम ने बताया कि आग और धुएं की वजह से लोग फंसे हुए थे और मदद के लिए चीख रहे थे. स्थानीय निवासी रियाज़ुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे ने नीचे गद्दे बिछाकर फंसे लोगों की जान बचाई थी.