दिल्ली में सोमवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में दर्ज किया है. भूकंप सुबह 8:44 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से करीब पांच किलोमीटर नीचे था.