दिल्ली-एनसीआर में इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक पिछले आठ वर्षों में सबसे बेहतर वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज हुआ है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान दिल्ली की हवा सबसे साफ हुई थी, जब एक्यूआई स्तर 147 तक गिर गया था. इस वर्ष अगस्त में दिल्ली का औसत एक्यूआई स्तर 89 रहा, जो मौसम की अनुकूलता के कारण संभव हुआ है.