दिल्ली के निगमबोध घाट में यमुना नदी का पानी भरने से दाह संस्कार अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. निगमबोध घाट में लगभग दो फुट की दीवार ढहने से यमुना का बाढ़ का पानी घाट परिसर में घुस गया है. निगमबोध घाट पर औसतन हर दिन पचपन से साठ दाह संस्कार होते हैं, जो बाढ़ के कारण ठप हो गए हैं