दिल्ली के करीब सोलह लाख पानी के उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों में लेट पेमेंट सरचार्ज हटाने की बड़ी राहत मिली है जलमंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि लेट पेमेंट सरचार्ज को पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत किया गया है उपभोक्ताओं के लिए बिलों में बकाया राशि पर छूट योजना जनवरी के अंत तक शुरू होकर दो महीने तक चलेगी