दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप-2 में ड्रग्स तस्करी के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने द्वारका जिले के विभिन्न इलाकों में 19 और 20 दिसंबर को लगभग पचास जगहों पर छापेमारी की थी. गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा, एम्फेटामाइन, अवैध शराब, हथियार और नकदी बरामद की गई है.