दिल्ली पुलिस ने प्रीतम प्रकाश हत्या मामले के मुख्य आरोपियों सोनिया और रोहित को गिरफ्तार किया है. सोनिया ने अपने प्रेमी रोहित और बहन के देवर विजय के साथ मिलकर अपने पति प्रीतम की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के पीछे कारण सोनिया का रोहित के साथ अवैध संबंध और प्रीतम का इस बात को लेकर असंतोष था.