दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने त्योहारों से पहले नकली देसी घी बनाने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया जांच में पाया गया कि गिरोह अमूल, मदर डेयरी, पतंजलि सहित अन्य नामी ब्रांड के नकली घी बाजार में बेच रहा था बुध विहार और विजय विहार में छापेमारी कर कुल दो हजार छह सौ पचास लीटर से अधिक नकली देसी घी बरामद किया गया