दिल्ली में 1 जुलाई से 10-15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियों पर पाबंदी लागू हुई है. 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को तेल नहीं मिलेगा. पुरानी गाड़ियों पर पाबंदी का उद्देश्य गंभीर वायु प्रदूषण को कम करना है. दिल्ली में लगभग 62 लाख ऐसे वाहन हैं जो 10-15 साल पुराने हो चुके हैं. इनमें टू-व्हीलर्स भी शामिल हैं.