दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने होटल और रेस्टोरेंट उद्योग से मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की अपील की है. मिस्ट स्प्रे सिस्टम हवा में धूलकण कम करने के साथ पानी की खपत भी घटाने में सहायक होगा. सरकार मिस्ट स्प्रे सिस्टम अपनाने वाले प्रतिष्ठानों को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देती है.