दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में पुलिस दल पर हमले की सूचना मिली है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं घायल पुलिसकर्मियों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस टीम आजम नामक आरोपी को गिरफ्तार करने चंदन होला गांव पहुंची थी जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट था