AAP की छात्र इकाई ASAP ने इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव न लड़ने का रणनीतिक निर्णय लिया है ASAP इस वर्ष संगठन निर्माण और कॉलेज स्तर पर मजबूती हासिल करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट के चुनाव में ASAP की प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल कर छात्रों का भरोसा जीता है