AAP ने संविदा कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने के लिए एक मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बस मार्शल, डीटीसी ड्राइवर, अस्पताल के कर्मचारी समेत सभी के हक के लिए लड़ेंगे उन्होंने कहा कि अगर सरकार दो मार्च तक मांगे नहीं मानेगी तो तीन मार्च से घरों के बाहर बोर्ड लगाए जाएंगे