दिल्ली में 1 जुलाई से पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा. 62 लाख वाहन इसके दायरे में आएंगे, जिनमें 41 लाख दोपहिया वाहन हैं. पुरानी गाड़ियों के चालान और जब्ती के लिए करीब 200 टीमें तैनात रहेंगी. गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे NCR के शहरों में भी ANPR कैमरे लगाए जा रहे हैं.