दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन और सौ ‘वायु रक्षक’ पहल का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण का काम पूरे साल चलने वाला अभियान है, न कि केवल सर्दियों तक सीमित. दिल्ली सरकार AQI को पूरी पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करती है और नीति निर्माण में विश्वास रखती है.