दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-बीएस-6 मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होगा. बीएस-4 मानक वाले वाणिज्यिक मालवाहन 31 अक्टूबर 2026 तक सीमित अवधि के लिए दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे. इन दिनों दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही, जिसके चलते ये कदम उठाया गया है.