हथिनी कुंड बैराज के सभी गेट खोले गए हैं और रात दो बजे से लगातार लाखों क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और अगले 25 से 30 घंटे खतरे वाले बता जा रहे हैं. यमुनानगर, करनाल और सोनीपत के इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों को यमुना के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है.