पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक पार्क में दो दोस्तों के बीच चाकू से हुई लड़ाई में दोनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान ख्याला बी ब्लॉक निवासी संदीप और आरिफ के रूप में हुई, जो एक ही गली में परिवार सहित रहते थे. संदीप प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़ा था और पहले जिम ट्रेनर भी रह चुका था, जबकि दोनों मृतक विवाहित और उनके बच्चे भी थे.