दिल्ली में रक्षाबंधन से एक दिन पहले सड़कों पर भीषण जाम से लोग घंटों फंसे रहे और भारी परेशानी हुई. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने की सलाह दी है. ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-44 और सिंघु बॉर्डर से बाहर जाने वाले यात्रियों को अलग रास्ते अपनाने को कहा है.