दीपावली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अत्यंत खराब हो गया है, जिससे सांस लेना कठिन हो गया है. पंजाबी बाग, वजीरपुर, आनंद विहार और द्वारका सेक्टर 8 में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर रहा. लोगों को गले में संक्रमण, जुखाम, बुखार जैसी परेशानी हो रही हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहना चाहिए.