AAP नेता सौरभ भारद्वाज और कई ठेकेदारों के कम से कम 13 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. ये छापेमारी हेल्थ प्रोजेक्टों में कथित घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई थी. सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए और साजिश का आरोप लगाया.