महाराष्ट्र के वसई के आनंद नगर इलाके में खाली प्लॉट से मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है कंकाल मिलने के स्थान पर कुछ सिक्के भी बरामद हुए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है पिछले तीन दिनों से उसी प्लॉट पर आग लगने की घटनाएं हो रही थीं, जो संदिग्ध स्थिति पैदा कर रही हैं