दिल्ली के द्वारका जिले में अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. इसका मास्टरमाइंड बांग्लादेशी नागरिक रोबिल शेख था. जांच में सामने आया कि रोबिल भारत में अवैध तरीके से रह रहा था और पहले भी दो बार ठगी के मामलों में जेल जा चुका है. गिरोह ने डॉलर एक्सचेंज का झांसा देकर एक महिला से तीन लाख रुपये ठगे और नकली अखबार की गड्डी थमाकर फरार हो गया.