उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवक ने पहले एक लड़की को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. घटना झांसी के नवाबाद थाना इलाके की है, जहां यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग में दोनों घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है