दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के फर्श बाजार थाने में एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपांशु ने नोएडा की युवती दामिनी से शादी का झांसा देकर करीब सत्तर हजार रुपये ठगे. दामिनी की शिकायत पर पुलिस ने जांच कर पता लगाया कि दीपांशु असल में फर्जी अफसर है.