ई़डी ने अंडमान एंड निकोबार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक फ्रॉड मामले में करीब 200 करोड़ की 51 संपत्तियां अटैच की हैं पूर्व सांसद और बैंक के वाइस-चेयरमैन कुलदीप राय शर्मा ने 23 शेल कंपनियां बनाकर बैंक से 301 करोड़ के लोन लिए जांच में पाया गया कि बैंक के नियमों और आरबीआई के निर्देशों की अनदेखी करते हुए बिना उचित जांच मंजूर किए गए थे