भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला साउथेम्प्टन में खेला गया, जिसमें भारत ने चार विकेट से जीत हासिल की. स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की और महिला वनडे में सर्वश्रेष्ठ सलामी जोड़ी बनीं. मंधाना और रावल ने बतौर सलामी जोड़ी सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ 1000 रन पूरे कर दुनिया की पहली जोड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया.