संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं, जिन्हें धोनी का विकल्प माना जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाए रखा है, जबकि संजू सैमसन को कप्तानी नहीं दी गई है.