भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है. जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रन की पारी खेलते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. टीम ने 339 रन का लक्ष्य 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर पूरा कर वनडे में सबसे बड़ा सफल चेज़ रिकॉर्ड बनाया.