भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं हसीन जहां और उनकी बेटी अर्शी जहां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है. विवाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सूरी में भूमि के कब्जे को लेकर हुआ है, जहां पड़ोसी गुड्डू बीबी पर आरोप है. हसीन जहां ने सूरी के वार्ड नंबर पांच में अपनी बेटी अर्शी जहां के नाम पर निर्माण कार्य शुरू किया था, जिसे लेकर विवाद बढ़ा.