ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड पारी की शुरुआत के लिए निकट भविष्य में जोड़ी बनाएंगे. मार्श ने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों में पारी की शुरुआत की थी और शीर्ष क्रम में बने रहेंगे. मार्श और हेड ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साथ ओपनिंग नहीं की है, लेकिन वनडे में उनका रिकॉर्ड अच्छा है.