मिडिलसेक्स और सरे के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 16 जुलाई को विटैलिटी ब्लास्ट मेन का मुकाबला हुआ था. ल्यूक हॉलमैन ने सरे के कप्तान सैम कुर्रन के 18वें ओवर में एक अनोखा रिवर्स स्विच स्लैप-पुल शॉट खेला. कुर्रन ने हॉलमैन के स्कूप शॉट की योजना भांपकर गेंद धीमी गति से डाल दी, जिससे शॉट और भी खास बन गया.