श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतकर खिताब अपने नाम किया है. अंतिम मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने 99 रनों से जीत हासिल की. कुसल मेंडिस ने 114 गेंदों में 124 रनों की शतकीय पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.