AUS और SA के बीच खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार प्रदर्शन किया. ब्रेविस ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 53 रन बनाए जिसमें एक चौका और छह छक्के शामिल थे. ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं.