बदले गेंदबाजी एक्शन के साथ क्रिकेट में वापसी करेंगे दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस
Cricket
Updated: Nov 9, 2017
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस चार महीने चोट के कारण बाहर रहने के बाद मैदान पर वापसी की कोशिशों में जुटे हैं. मॉरिस को इंग्लैंड में पीठ के निचले हिस्से में समस्या हो गई थी जिसके कारण वह मेनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. तभी से वह मैदान से दूर हैं. राष्ट्रीय टीम के नए कोच ओटिस गिब्सन के मार्गदर्शन में अपने एक्शन में मामूली बदलाव के बाद मॉरिस घरेलू टूर्नामेंट रैम स्लैम में टाइटंस की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
Read more