आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल की कप्तानी के दौरान झगड़ने की बजाय स्वाभाविक खेल पर ध्यान देने की सलाह दी. पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली की नकल न करने और अपने खेल के अनुसार आगे बढ़ने पर जोर दिया. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ कुछ मैचों में आक्रामक रवैया दिखाया था, जिसके कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा.