जनवरी महीने में शाकाहारी थाली की कीमत में पिछले साल की तुलना में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है. मांसाहारी थाली की कीमत में सात प्रतिशत की कमी आई है जिससे खाने की लागत कम हुई है. प्याज और आलू की कीमतों में गिरावट से शाकाहारी थाली सस्ती होने में मदद मिली है.