आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक शुरू हो गई है जिसमें ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई जा रही है. इस साल अब तक रेपो रेट में कुल एक प्रतिशत की कटौती हो चुकी है जो फिलहाल 5.50% है. एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार महंगाई दर में कमी और जीएसटी सुधार के कारण आरबीआई ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.