भारत अब वैश्विक व्यापार में बहुपक्षीय समझौतों की बजाय द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को अधिक प्राथमिकता दे रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताएं प्रगति कर रही हैं. भारत सरकार ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया, यूएई और ब्रिटेन के साथ सफल द्विपक्षीय व्यापार समझौते किए हैं.