जुलाई महीने में यूपीआई के माध्यम से लेनदेन की संख्या 19.47 अरब तक पहुंच गई, जो सालाना 35 प्रतिशत बढ़ी है. जुलाई में यूपीआई के जरिए कुल लेनदेन का मूल्य 25.08 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले उच्च स्तर के करीब है. यूपीआई का औसत दैनिक ट्रांजेक्शन काउंट जुलाई में 628 मिलियन और औसत दैनिक ट्रांजेक्शन राशि 80,919 करोड़ रुपए थी.