उर्जित पटेल को केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया है. उर्जित पटेल ने सितंबर 2016 में रघुराम राजन के बाद RBI के 24वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाला था. दिसंबर 2018 में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दिया था.