ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद मध्य पूर्व में बढ़े संकट से वैश्विक कारोबार पर गंभीर प्रभाव पड़ा है मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण भारत से यूरोप तक एक्सपोर्ट में लगने वाला समय पहले के मुकाबले दोगुना हो गया है समुद्री मार्ग पर शिपिंग किराया पांच गुना और एयर मार्ग का किराया दस गुना बढ़ने से आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है