गौतम अदाणी ने SMISS-AP के पांचवें वार्षिक सम्मेलन में अपनी पसंदीदा फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और उसके संदेशों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि मुन्नाभाई एमबीबीएस सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि इंसानियत की भावना को भी दर्शाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि हीलिंग का मतलब सिर्फ सर्जरी नहीं बल्कि उम्मीद और मानवता भी है.