बोस्टन में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के दौरान एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ एंडी बायरन और उनकी सहकर्मी क्रिस्टिन कैबोट का एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दोनों को गले लगाते हुए देखा गया, जिससे उनके अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल गई है. कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट में दोनों की ओर इशारा करते हुए मजाकिया टिप्पणी की, जिससे दर्शक हंस पड़े.