दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के सुघराइन पंचायत में मतदान पूरी तरह से ठप रहा है. चार बूथों पर एक भी वोट नहीं डाला गया क्योंकि ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लगातार अनदेखा किए जाने के विरोध में मतदान से इनकार किया है.