उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बिहार चुनाव से पहले जेडीयू की कमान छोड़ने की सलाह दी थी. कुशवाहा के बयान पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पार्टी अपने फैसले खुद करने में सक्षम है. अब कुशवाहा ने कहा कि मुझे जो सलाह देनी थी, मैंने दे दी. अब अलग-अलग बयान देना ठीक नहीं होगा.