बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में दो लोगों की सरेआम गोली मारकर हत्या की गई है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ा है. मोहम्मद अजीम के बेटे शहजाद की बाइक सवार बदमाशों ने रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक शहजाद से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, जो उसने देने से इनकार कर दिया था.